दोस्तों अगर आप घूमने के शौक़ीन है तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है।
अगर आप सोच रहे हैं आउटिंग के बारे में मगर आपका बज़ट इजाज़त नहीं दे रहा तो आप बिल्कुल निश्चित हो जाइए।
आज हम आपको लेकर चलते हैं एक ऐसे शहर जिसे इतिहास से भी पुराना और बहुत ही पवित्र नगरों में से एक माना जाता है।
जो धार्मिक होने के साथ-साथ अपने अंदर अनेक इतिहास समेटे हुए है।
जी हां आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं महादेव की नगरी काशी के बारे में , शिव की नगरी काशी जिसे हम बनारस के नाम से भी जानते हैं।
एक ज़िंदा शहर है बनारस जहाँ जीवंतता है, रस है और उल्लास भी।
एक ऐसा शहर जो हमेशा केयरलेस नहीं ‘केयर फ्री’ रहता है।
अगर आप ऐसे केयर फ्री और जीवंत शहर को जीना चाहते हैं तो आप यहाँ आकर तो देखिए यह मोक्ष की नगरी आपको आपके चिंताओं से मुक्त न कर दे तो कहना।
दिलचस्प तो ये है कि यहाँ रहने-ठहरने का खर्च बहुत ही इकोनॉमिकल है।
अगर आपका बजट 4 से 5 हजार रुपए का (Varanasi trip under 5000) है तो आप यहां तीन से चार दिन तो आराम से बिता सकते हैं।
काशी
जिसके नाम में ही इतना रस है वो शहर अपना बनारस है। एक ऐसा शहर जो तमाम भागदौड़ से दूर अपने एक अलग ही मस्ती और अल्हड़पन में जीता है। बनारस जो घाटों और मंदिरों के शहर से भी जाना जाता है जहां सुबह की शुरुआत मंदिर के घंटियों की आवाज़ से होती है। यहाँ के लोग के अभिवादन भी ‘हर-हर महादेव’ से होता है।
और शाम गंगा घाट की आरती से खत्म होता है। ये शहर जितना धार्मिक है यहां के लोग उतने ही मार्मिक है। गंगा के बहते पानी को देखकर आपको एक अलग ही सुकून मिलेगा।
जहां एक अलग ही एहसास हो इतना सूकून हो ऐसी जगह को कौन नहीं देखना चाहेगा। अगर आप बनारस आए और शाम की आरती नही देखी तो क्या खाक बनारस देखा।
यहा के मंदिरों में दर्शन हो या फिर नाव की सैर और दशाश्वमेध घाट पर होने वाली भव्य गंगा आरती इन सबका सौंदर्य तो देखते ही बनता है।
ये सब आपके सफर को और भी रोमांचित और यादगार बनाते हैं। वैसे तो यह बहुत ही पारम्परिक और सांस्कृतिक शहरों में से एक मगर इसकी आधुनिकता देखते ही बनते हैं।
Varanasi trip under 5000
आपको यहां हर तरह के होटल, मॉल्स, सिनेमा हॉल व शापिंग काम्प्लेक्स मिल जाएंगे..।अगर ठहरने के लिहाज़ से बात करे तो यहां पर कई आलीशान होटल्स और गेस्ट हाउसेज़ हैं।
जिनकी शुरुआत हज़ार रूपए प्रतिदिन से होती है। मगर कुछ ऐसे धर्मशाला, हॉस्टल, और छोटे छोटे गेस्ट हाउसेज़ है जो ₹200 से ₹800 प्रतिदिन में भी रुम उपलब्ध करवाते हैं।
आप अपने बजट और सुविधानुसार इनका चयन कर सकते हैं।
Varanasi food
अगर बात करे खान-पान की तो बनारस के डिशेज की तो बात ही क्या है! वैसे तो यहाँ हर तरह के व्यंजन पाए जाते हैं शुद्ध शाकाहारी बिना लहसुन प्याज से लेकर तरह तरह के मांसाहारी व्यंजन तक मगर यहाँ सुबह के नाश्ते की शुरुआत कचौड़ी सब्जी और जलेबी से होती है। इसके अलावा यहां चाट की हर तरह की वैरायटी पाई जाती है।
चाहे वो आलू चाट हो या फिर टमाटर की चाट और अगर मीठे की बात करे तो यहाँ की लस्सी और मलईयों तो वर्ल्ड फेमस है। हाँ! खान पान से याद आया यहां का बनारसी मघई पान नही खाया तो क्या खाया..।।
पूरे दुनिया में मशहूर है ये बनारसी पान जिसका स्वाद लेने लोग देश-विदेश से यहाँ आते हैं। बनारसी पान की तरह ही यहां की सिल्क और बनारसी साड़ियाँ भी पूरे देश में मशहूर है।
जो आपके पहनावे में चार चाँद लगाता है। शादियों में बनारसी साड़ी अपनी एक अलग ही गरिमा रखती है।
Top things to do in Varanasi trip
वैसे तो आप शॉपिंग मॉल में हर तरह के सामान ख़रीद सकते हैं। मगर लोकल मार्केट से मार्केटिंग करने का अपना अलग ही मज़ा है।
यहाँ कई लोकल मार्केट भी है जहां तरह तरह के सामान मिलते हैं। जिनमें गोदौलिया , नई सड़क, और लंका, के मार्केट मुख्य है।
बनारसी साड़ी बनारसी दुपट्टा हर तरह कि सिल्क की साड़ी यहां की खास पहचान जो आपके पहनावे में चार चाँद लगाता है।
शादियों में बनारसी साड़ी अपनी एक अलग गरिमा रखता है। इस प्राचीन शहर में आपके घूमने के लिए कई बेहतरीन और ऐतिहासिक जगह है जो अपने आप में कई इतिहास को समेटे है।
जिनमें सबसे ख़ास हैरामनगर का किला , सारनाथ , मान महल , भारत कला भवन , भारत माता मंदिर और भी। इसलिए अगर मूड बना रहे हैं तो फिर चले आइए न बनारस!